महेंद्र सिंह धोनी की जानकारी
| पूरा नाम (Name) | महेन्द्र सिंह धोनी |
| जन्म (Born) | 7 जुलाई 1981 |
| जन्मस्थान (Birthplace) | रांची, बिहार, भारत |
| उपनाम (Nickname) | माही |
| ऊंचाई (Height) | 5 फीट 9 इंच (1.75 मीटर) |
| पिता (Father) | पान सिंह |
| माता (Mother) | देवकी देवी |
| जीवनसाथी (Wife) | साक्षी धोनी |
| बच्चे (Children) | जीवा |
धोनी कहां से पढ़े हैं एक नजर में
धोनी ने अपनी स्कोली शिक्षा रांची से ही की थी, उन्हे शुरुवात से ही स्पोर्ट्स में रुचि थी और उन्हें फुटबॉल खेलना पसन्द हैं, लेकिन एक बार उनके स्पोर्ट्स टीचर ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया और वो क्रिकेट की फिल्ड में आ गए थे।
बात करें अगर उनके ग्रेजुएशन की तो वो क्रिकेट में इतने व्यस्त हुए कि वो अपनी पढाई पूरी नहीं कर पाए।
महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ से जुड़ी कुछ मजेदार बाते
- महेंद्र सिंह धोनी पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना बेहद पसंद करते हैं |
- एमएस धोनी का पसंदीदा शॉट्स हेलीकॉप्टर शॉट और पैडलस्वीप है | धोनी ने हेलिकॉप्टर शॉट अपने बचपन के मित्र संतोष लाल से सीखा, जिसका जुलाई 2013 में निधन हो गया था |
- उनकी कप्तानी ने भारत क्रिकेट की तीनों मुख्य श्रेणी में शिखर पर रहा वर्ष (2009-2011) में नंबर 1 टेस्ट रैकिंग विजेता , 2011 में एकदिवसीय विश्व कप विजेता, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी विजेता और 2007 में ट्वेंटी – ट्वेंटी विश्व कप विजेता |
- महेंद्र सिंह धोनी को बाइक एकत्रित करना, अपने पालतू जानवरों के साथ खेलना, इंग्लिश प्रीमियरशिप लीग (ईपीएल) और फॉर्मूला 1 को देखना बहुत पसंद है | और अंग्रेजी गाने और कसरत करना उन्हें पसंद नहीं |
- धोनी को बाइकिंग और फुटबॉल खेलना बहुत अच्छा लगता है |
- महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर व एडम गिलक्रिस्ट और गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली व गैर क्रिकेटर खिलाड़ी क्रिस्टिआनो रोनाल्डो और राफेल नडाल है |
- धोनी का पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड लॉर्ड्स लंदन और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), मेलबर्न है |
- धोनी को खाने में चिकन बटर मसाला, चिकन टिक्का पिज़्ज़ा, कबाब , पीली दाल, सोनपापड़ी, गुलाब जामुन और रसगुल्ला पसंद है |
- MS Dhoni के पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम पसंदीदा अभिनेत्री एंजेलिना जोली और दीपिका पादुकोण पसंदीदा संगीतकार किशोर कुमार है |
- धोनी को नीला और काला रंग बहुत पसंद है |
- आपको बतादे की एमएस धोनी को श्रीलंका और गोवा घुमना बहुत अच्छा लगता है |
- महेंद्र सिंह धोनी के पास ओपन महिंद्रा स्कॉर्पिओ, मारुति एसएक्स 4, हमर एच 2, टोयोटा कोरोला, लैंड रोवर फ्रीलांकर, जीएमसी सिएरा, मित्सुबिशी पाजेरो एसएफएक्स, मित्सुबिशी आउट लैंडर, पोर्श 911, ऑडी क्यू 7 एसयूवी, फरारी 599 कारो का संग्रह है |
- धोनी हीरो करिज्मा जेएमआर, यामाहा आरएक्सज़, यामाहा थंडक्रेट, यामाहा आरएक्स, ड्यूकाटी 10 9 8, यामाहा आरडी 350, टीवीएस अपाचे, कावासाकी जेक्स 14 आर निंजा, कंफेडरेट डेलकैट एक्स 132, हार्ले डेविडसन फैट बॉय, एनफील्ड माचिसमो, कस्टम टीएस डर्ट बाइक का संग्रह रखते है |
- अनुमान है की महेंद्र सिंह धोंनी के पास लगभग 600 करोड़ रुपए की सम्पति है |
- धोनी दो कारणों से लंबे बाल रखते थे, पहला वह जॉन अब्राहम के एक बड़े प्रशंसक थे, दूसरा यह की वह इसे भाग्यशाली समझते थे |
- 2006 में, धोनी एमटीवी के यूथ आइकन बने |
- 2012, 2013, 2014 में धोनी सर्वाधिक कर देने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में अवल रहै |
- एमएस धोनी रांची में एक होटल के मालिक है जिसे ‘माही रेसिडेन्सी’ कहा जाता है |
- धोनी एक पशु प्रेमी है और उन्होंने दो पालतू कुत्ते पाले हैं, जिसमे से एक Labradog जिसका नाम जारा और दूसरा Alsatian जिसका नाम सैम है |
- वह एक बाइक प्रेमी हैं और सुपरस्पोर्ट विश्व चैंपियनशिप में ‘माही रेसिंग टीम इंडिया’ के सह-मालिक हैं |
- धोनी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ दुनिया के सबसे बेहतर विकेट कीपर के तौर पर भी जाना जाता है | जिन्होनें अपने करियर के दौरान 300 से ज्यादा कैच और 100 से ज्यादा स्टपिंग की है |
महेंद्र सिंह धोनी के ज़िन्दगी का सफर रास्ते
माही के कैरियर में बहुत से उतार चढ़ाव आए लेकीन साल 2007 के टी 20 वर्ल्ड कप में जब सचिन तेंडुलकर राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली जैसे खिलाड़ियों ने खुद को इससे अलग रखने का फैसला किया तो धोनी को टीम की कमान सौंप दी गई थी और इसके बाद उनकी कप्तानी में एक युवा टीम ने पहला टी 20 वर्ल्ड कप जीत लिया जिससे वो रातों रात स्टार बन गए और एक अच्छे और मंझे खिलाड़ी के रूप में उभरते नजर आए।
धोनी ने आईपीएल में कैसे किया धमाल
आईपीएल में भी धोनी एक दम बढ़िया प्रदर्शन किया, उनकी टीम CSK अब तक हर सीजन के अंतिम चार में पहुंच चुकी है, और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स 3 बार खिताब जीत चुकी है।
1 Comments
Nice
ReplyDelete